पॉडकास्ट एक ऑडियो प्रोग्राम है। यह टॉक रेडियो शो की तरह होता है। पॉडकास्ट में कंटेंट ऑडियो के फॉर्म में होता है। जैसे की आप न्यूज़ पेपर में कोई आर्टिकल पढ़ते हैं। ठीक उसी तरह रेडियो पर समाचार सुनते हैं। आप पॉडकास्ट को स्मार्टफोन पर सब्सक्राइब करके जब चाहे सुन सकते हैं।।

विस्तार से बताएं तो, पॉडकास्ट ऑडियो एपिसोड की एक सीरीज है। जो किसी विशेष टॉपिक्स या विषय पर केंद्रित होती है। जैसे हेल्थ, एजुकेशन या स्टार्टअप। आप अपने फोन पर एक ऐप के साथ शो की सदस्यता ले सकते हैं। इसके बाद आप जब भी आप अपने हेडफ़ोन पर, कार में या स्पीकर्स के माध्यम से एपिसोड सुन सकते हैं।

यह RSS नामक एक तकनीक के माध्यम से चलाया जाता है। RSS सिर्फ एक कंप्यूटर भाषा है जो आपके पॉडकास्टिंग सॉफ्टवेयर को पॉडकास्टिंग वेबसाइट से जोड़ने की सुविधा देती है। यदि आप पॉडकास्टिंग सॉफ्टवेयर जैसे कि KUKU FM, Anchor आदि का प्रयोग करते हैं। तो ये पॉडकास्ट होस्टिंग प्लेटफार्म एक पॉडकास्टिंग वेबसाइट का वेब एड्रेस देते हैं। जो आरएसएस फ़ीड को आसानी से पढ़ सकेगा। साथ ही यह उस पॉडकास्ट के सभी एपिसोड को डाउनलोड करने में सक्षम होगा।

पॉडकास्ट कैसे काम करता है?

जब आप Apple पॉडकास्ट, Google पॉडकास्ट, Spotify, या किसी अन्य अच्छे पॉडकास्ट सुनने वाले ऐप का उपयोग करते हैं। तो यह आपके सभी पॉडकास्ट के माध्यम से आपके सभी फॉलोवर्स का ट्रैक रखेगा। RSS फ़ीड, स्वचालित रूप से नए एपिसोड को उपलब्ध करेंगे।

मैं एक लोकप्रिय पॉडकास्ट होस्ट करता हूँ। जिसका नाम Nitish Verma Talk Show है। लगभग सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर आपको मेरे पॉडकास्ट सुनने को मिल जाएंगे। मैं खुद ही अपना पॉडकास्ट होस्ट करता हूँ। यहाँ आपको ब्लॉग्गिंग, डिजिटल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी प्रदान करता हूँ।

Podcast की पूरी जानकारी के लिए Learn More पर क्लिक करें।