भारत में ख़राब सड़कों का होना आम बात है। पेश है सरकार द्वारा Meri Sadak Mobile App.मेरी सड़क एप्प की मदद से आप खराब सड़कों की जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
भारत एक विकासशील देश है। आज जिस रास्ते से आधुनिकीकरण कीतरफ हम लोग बढ़ रहे हैं। हमारे लिए एजुकेशन, होम, इंटरनेट ये सब जरुरी है। लेकिन विकास की बनियाद को मजबूत करने में सड़कों का भी बहुत बड़ा योगदान है।
अपने देश में सड़कों की स्थिति से अच्छे से परिचित होंगे। मुझे नहीं लगता है इसमे मुझे कुछ बताने की जरूरत है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने बनाया है मेरी सड़क मोबाइल ऐप। आज हम आपको बताएंगे की मेरी सड़क मोबाइल ऐप क्या है और कैसे काम करता है।
Meri Sadak Mobile App क्या है?
“मेरी सड़क” एक सरकारी मोबाइल ऐप है। जो उपयोगकर्ताओं को राज्य सरकारों या National Rural Roads Development Agency (NRRDA) में नोडल विभागों को PMGSY (Prdhanmantri Gramin Sadak Yojna) सड़को के कार्यों की गति, काम की गुणवता आदि के बारे में बताता है। मेरी सड़क ऐप के द्वारा यूजर रोड साइट्स की फोटो ले सकते हैं और प्रतिकिया के साथ सबमिट कर सकते हैं।
आपकी प्रतिकिया सबमिट होने के बाद, यूजर्स ऐप के मध्यम से उसकी प्रतिक्रिया के निवारण की निगरानी कर सकती है। PMGSY लागू करने के लिए नोडल विभाग के संबधित State Quality Coordinators (SQCs) उपयोगकर्ताओं को अंतिम प्रतिक्रिया प्रदान करेंगे।
इससे हम ये उम्मीद कर सकते हैं की इसे PMGSY (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) की प्रणली और भी बेहतर और पारदर्शी हो जाएगी।
भारत में रहने में लोगों की पानी बिजली के अलावा एक बहुत ही बड़ी समस्या सड़कों की है। अपने यहाँ हाईवे का निर्माण तो बहुत तेजी से हो रहा है। लेकिन गांव और छोटे शहरों के सड़कें आज भी अपनी स्थिति को ब्यान करते हैं। कहीं नाले हैं तो सड़क नहीं, कहीं सड़क है तो नाले नहीं। मैं बिहार से हुं और अगर यहां की बात कर तो बरसात के समय सड़क और नाले एक समान हो जाते हैं। रोड्स पे बड़े और छोटे गड्ढे तो आम बात हैं।
आज देश में बहुत से लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। मैं ये भी बता दूं की अधिकार स्मार्टफोन यूजर्स सेल्फी लेने के चक्कर में भारत में जान से हाथ धो बैठे हैं। खराब सड़कों की वजह से सड़क दुर्घटना तो सामान्य बात है।
मेरे ब्लॉग के बहुत से पाठक होंगे जिनके आस पास सड़कों की हालत बहुत खराब होगी। ऐसे में अगर थोड़े जागरुक बने और सेल्फी की जगह सड़कों की तस्वीरें लेकर मेरी सड़क मोबाइल ऐप पर अपना फीडबैक दें, तो हो सकता है धीरे-धीरे भारत में सड़कों की स्थिति थोड़ी सुधार जाए।
चले ये बात हो गई जागरुकता की। अब ये जान लेते हैं की मेरी सड़क आप का इस्तेमाल कैसे करें। कैसे करें डाउनलोड करें। यहाँ मैं स्टेप बाय स्टेप आपको बताउंगा।
Meri Sadak Mobile App कैसे प्रयोग करें?
- सबसे पहले मेरी सड़क डाउनलोड करें।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद आपसे कुछ अनुमति मांगेगा। सभी परमिशन को Allow करना होगा।
- इसके बाद language select करने को पूछा जाता है। यहाँ हिंदी और अंग्रेजी भाषाएं हैं।
- अब यहाँ अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अगर आप पहली बार ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपना नाम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और पूरा पता देना होता है।
- इसके बाद साइनअप पर क्लिक कर दें।
- साइन अप प्रक्रिया होने के बाद साइन इन करें करने के लिए आप दुबारा आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर माँगा जाता है।
- अब आप पर आप लॉगिन हो चुके हैं। ऐप के होम स्क्रीन पर आपको Register Feedback का विकल्प शो होता है।
- यहाँ क्लिक करने के बाद आपको Onsite और Offsite का ऑप्शन मिलता है।
- Onsite पर क्लिक करने के बाद आपका लाइव लोकेशन आ जाता है। इसमें आपको जीपीएस लोकेशन की मदद से टैग किया जाता है। फिर आपको PMGSY Road की लाइव फोटो अपलोड करनी होती है।
- अगर आप उस लोकेशन पर नहीं हैं तो Offsite पर टैप करें। यहाँ अपनी फ़ोन की गैलरी से उस साइट की फोटो अपलोड करें।
- आप अधिकतम 3 फोटो अपलोड कर सकते हैं।

- फोटो क्लिक करने के बाद Next Option का उपयोग करें।
- उसके बाद Fill Details में उस स्थान की जानकारी दर्ज करें।
- Category Of Complaint में शिकायत की केटेगरी चुनें।
- जिस रोड की फोटो आपके दी है वंहा का राज्य, जिला, ब्लॉक, सड़क का नाम, गांव का नाम और बस्ती या मोहल्ले का नाम दर्ज करें।
- अब सेव पर क्लिक कर दें। आपका अनुरोध सबमिट कर दिया गया है।
- अंत में सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

इस तरह से आप अपने खराब रोड की जानकारी सरकार तक मेरी सड़क मोबाइल ऐप के द्वारा पहंच सकता है।
Meri Sadak Mobile App के नए फीचर्स
2015 में लॉन्च किया गया, मोबाइल ऐप को नागरिकों को सशक्त बनाने और इसे अधिक उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की दृष्टि से नया रूप दिया गया है। एप्लिकेशन के उन्नत संस्करण में निम्नलिखित विशेषताएं शामिल हैं:
- उपयोगकर्ता को PMGSY road – ऑनसाइट (सड़क पर) और ऑफसाइट (दूरस्थ) दोनों के लिए शिकायत दर्ज करने देता है और एप्लिकेशन के माध्यम से निवारण को ट्रैक करता है।
- उपयोगकर्ता को उसके स्थान और जिला/ब्लॉक/गांव और बस्तियों के आधार पर पीएमजीएसवाई सड़कों की एक सूची की सिफारिश करता है
- उपयोगकर्ता के स्थान के आधार पर ऑटोमेटिकली PMGSY Road की पहचान करता है और रेकमेंड करता है
- उपयोगकर्ता को अपने जिले/ब्लॉक में स्वीकृत, पूर्ण और प्रगति पर सड़कों (नई कनेक्टिविटी और उन्नयन कार्यों) को देखने के लिए एक interactive Citizen section मिलता है।
- साथ ही नागरिक को इन सड़कों पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलती है।
- नागरिक प्रतिक्रिया से असंतुष्ट होने पर 10 दिनों के भीतर शिकायत फिर से खोलने का प्रावधान है।
- PMGSY Road की पहचान करने में नागरिकों की सहायता करने के लिए ‘How to Identify a PMGSY Road’ सेक्शन दिया गया है।
- पास के PMGSY road को खोजने के लिए ‘Find Nearby PMGSY road’ सेक्शन दिया गया है।
- किसी विशेष शिकायत के समाधान के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों केकांटेक्ट डिटेल्स दिए गए हैं।
मेरी सड़क एप्प कैसे डाउनलोड करें?
मेरी सड़क मोबाइल ऐप प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आप डाउनलोड कर सकते हैं। साइट को ओपन करने के बाद राइट कॉर्नर में ऐप का डाउनलोड लिंक शो होगा।
Download Meri Sadak App/Website
ऐप के होम स्क्रीन पर सरकार के द्वारा पूरा प्रोजेक्ट भी नजर आते हैं। इसी तो यही लगता है की सरकारी ऐप पर बेहजे गए कंप्लेंट सीरियसली ले रही है।
निष्कर्ष: मेरे विचार से Meri Sadak Mobile App बहुत बढ़िया है। सड़क का तुरंत निर्माण होना अलग बात है। कम से कम आप अपनी बात अपने सड़कों के हालत सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
तो अगर आपके भी गांव या शहर में सड़कों की हलत बुरी है तो मेरी सड़क ऐप का इस्तेमाल करें। और अपनी बात सरकार तक पहुंचएं।