Google Save Password कैसे देखें और डिलीट करें

Google Chrome आज सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है। आप जब क्रोम ब्राउज़र में किसी पासवर्ड को सेव करते हैं। ताकि अगली बार आपको उस साइट पर लॉगिन करने के समय पासवर्ड नहीं देना पड़े।

Google Save Password कहाँ स्टोर होते हैं? उन्हें कैसे रिकवर किया जा सकता है। या उन सेव किये हुए पासवर्ड का बैकअप कैसे ले सकते हैं? या डिलीट कर सकते हैं। अगर आप ऐसे सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह आये हैं।

गूगल I/O डेवेलपर्स कांफ्रेंस 2015 में गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई ने कहा था की 1 बिलियन से अधिक एक्टिव यूजर गूगल क्रोम ब्राउज़र का प्रयोग करते हैं।

Google Chrome Saved Password क्या है?

गूगल क्रोम ब्राउज़र में एक फीचर है “Saved Password”. आज के डिजिटल युग में न जाने हम कितनी वेबसाइट पर विजिट करते हैं।

इनमे से कुछ पर हम बराबर विजिट करते हैं। और कुछ वेबसाइट हमारे लिए नई होती है।

जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट ,शॉपिंग वेबसाइट आदि। इन साइट्स पर हम लगभग रोजाना विजिट करते हैं।

अब समस्या ये है की इतनी सारे वेबसाइट पर हम रजिस्टर करते हैं।

या अपना अकाउंट बना लेते हैं। लेकिन इनका पासवर्ड मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।

Google Chrome Saved Password फीचर आपकी इसी समस्या का समाधान करता है।

क्रोम ब्राउज़र में जब आप किसी नए वेबसाइट पर साइन अप करते हैं तो आपको पासवर्ड सेव करने का ऑप्शन दिखता है।

जब आप अपने पासवर्ड को सेव कर लेते हैं, तो दुबारा जब आप उस साइट पर विजिट करते हैं तो यूजर नेम डालते ही पासवर्ड ऑटोफिल हो जाता है।

कहने का मतलब आपको पासवर्ड याद रखने की जरुरत नहीं है। कई बार तो क्रोम यूजर नेम या ईमेल भी ऑटोफिल कर देता है।

अब आप सेव किये हुए पासवर्ड की मदद से आसानी से लॉगिन कर लेते हैं। लेकिन समस्या तब आती है, जब आप कोई दूसरा ब्राउज़र या डिवाइस का प्रयोग करते हैं।

यहाँ हम इसका भी समाधान आपको बताएंगे। Google Chrome में Saved Password कैसे देखें।

डेस्कटॉप में Google Chrome में Saved Password कैसे देखें?

डेस्कटॉप Google Chrome में Saved Password देखने का तरीका। यहाँ हमने स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है।

पहला स्टेप : अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र में एक नया टैब ओपन कीजिए। आपको राइट साइड कार्नर पर 3 डॉट्स मेनू पर क्लिक करना है।

दूसरा स्टेप: क्लिक करने के बाद Settings पर क्लिक कीजिये।

तीसरा स्टेप: अब सेटिंग्स में आपको सर्च का ऑप्शन दिखेगा। यहाँ आपको password टाइप करके सर्च करना है।

चौथा स्टेप : सबसे निचे आपको मैनेज पासवर्ड का लिंक मिल जाता है। यहाँ आपको क्लिक करना है।

पांचवां स्टेप : Manage Passwords पर क्लिक करने के बाद पासवर्ड विंडो ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको सभी वेबसाइट के लिंक मिल जाएंगें। जिनका पासवर्ड आपने सेव किया है।

पावर्ड के साथ यहाँ उसका यूजर नेम या लॉगिन आई डी भी मिल जाता है।

आपको अब show password पर क्लिक करना है। लीजिये पासवर्ड आपके सामने है।

अगर आपने अपने सिस्टम में पासवर्ड लगाया है तो पहले वो पासवर्ड देना होगा। तभी आप क्रोम ब्राउज़र के सेव किये पासवर्ड देख पाएंगे।

यहां आपने जान लिया की Google Chrome में Saved Password कैसे देखें?

आगे हम ये भी बता रहे हैं गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड को कैसे डाउनलोड करना है।

इससे पहले जानते हैं की फ़ोन से क्रोम में सेव पासवर्ड कैसे रिकवर करेंगे।

मोबाइल में Google Chrome में Saved Password कैसे देखें?

आज फ़ोन का प्रयोग तो हम सभी करते हैं। तो यहाँ हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र में सेव किया हुआ पासवर्ड देखेंगे।

पहला स्टेप: सबसे पहले अपने फ़ोन में क्रोम ब्राउज़र को ओपन करें।

दूसरा स्टेप : राइट कार्नर के 3 डॉट मेनू पर क्लिक करें। अब Settings पर क्लिक करें।

तीसरा स्टेप : अब passwords पर क्लिक करें। यहाँ आपको सभी वेबसाइट दिख जाएंगे।

चौथा स्टेप: अब उस वेबसाइट पर क्लिक कीजिए जिसका पासवर्ड जानना है।

पासवर्ड आपको दिख जाएगा। अगर आपके फ़ोन में लॉक इनेबल है तो आपको उसको अनलॉक करना होगा।

मोबाइल के Google Chrome में Saved Password कैसे डिलीट करें?

मोबाइल के Google Chrome ब्राउज़र में Saved Password डिलीट करना आसान है। ऊपर जो स्टेप्स बताये गए हैं। उनसे आप पासवर्ड देख सकते हैं।

अब वंही टॉप में डिलीट का बटन मिलेगा। जिस पर क्लिक करके आप पासवर्ड डिलीट कर सकते हैं।

आइये अब जानते हैं, Google Save Password कैसे देखें और डिलीट करें? जी बिलकुल मैं गूगल क्रोम ब्राउज़र की बात नहीं कर रहा हूँ।

Google Save Password कैसे देखें

मान लीजिये आप किसी कारणवश आप किसी दूसरे का कंप्यूटर या फ़ोन प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में जो पासवर्ड हमने अपने ब्राउज़र में सेव किया था, वो नहीं मिल पाता।

आप की इसी समस्या का समाधान है Google Paasword Manager.

Google Password Manager क्या है?

गूगल क्रोम में Sync को ऑन करके विभिन्न साइटों के लिए अपने पासवर्ड याद रख सकते हैं।

यदि आप किसी साइट पर एक नया पासवर्ड दर्ज करते हैं, तो Chrome उसे सेव करने के लिए कहेगा। स्वीकार करने के लिए, सेव पर क्लिक करें।

  • अब आप किसी दूसरे सिस्टम या फ़ोन से भी उन सेव किये पासवर्ड को एक्सेस कर पाएंगे।
  • आप  https://passwords.google.com क्लिक कर सकते हैं।
  • अब अपनी जीमेल से लॉगिन कीजिये।
  • यहाँ आपने जितने भी पासवर्ड सेव किये हैं, उनके साइट लिंक्स यूजर नेम और पासवर्ड आपको मिल जाएंगे।
  • पासवर्ड में आपको ऑय बटन पर क्लिक करना है, और पासवर्ड आपको दिख जाता है।

गूगल क्रोम ब्राउज़र के सेव्ड पासवर्ड का प्रयोग करके आप पासवर्ड याद रखने के ताम झाम से बच सकते हैं।

Google Save Password को कैसे इम्पोर्ट / डाउनलोड करें?

किसी अन्य सेवा के साथ उपयोग करने के लिए अपने पासवर्ड की एक कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

सेटिंग्स में जाएँ। और Export बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद पासवर्ड की फाइल csv फॉर्मेट में डाउनलोड हो जायेगी।

आप गूगल क्रोम से भी सभी पासवर्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Google Save Password या पासवर्ड मैनेजर आपके काम को आसान बनाता है। लेकिन याद रखें अगर आपके अलावा कोई भी आपके फ़ोन या सीसैटेम का प्रयोग करता है।

तो इसका गलत फायदा उठा सकता है।

इसलिए अपने फ़ोन या कंप्यूटर में लॉक या पासवर्ड लगा कर रखें। और विश्वासी लोगों के साथ ही शेयर करें।

अपने बैंक या किसी प्राइवेट साइट के लिंक के पासवर्ड को क्रोम में सेव ना करें।

मेरी सलाह में अगर आप सेव पासवर्ड का प्रयोग करें तो प्राइवेसी का ध्यान रखें। क्यूंकि ईमेल और पासवर्ड ऑटोफिल हो जाता है।

Google Chrome ka saved password features bahut hi accha agar iska privacy ke saath use kiya jaye to. Aapko ye post kaisa laga hume comment me jarur batayein agar aap bhi apne browser me saved password ka option use karte hain to apne experience ko comment me Technical Mitra ke saath Share kijiye.

पोस्ट को शेयर कीजिये जिससे दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.