Google Local Guide एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें लोग अपने अनुभव, तस्वीरों और स्थानों के बारे में गूगल मैप्स में सही जानकारी जोड़ सकते हैं। ये प्रोग्राम के जरिये, आप अपनी कम्युनिटी के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं और दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। आइये जानते हैं गूगल लोकल गाइड क्या है? आप कैसे बन सकते हैं? इसके फायदे क्या हैं?
ये भी पढ़ें: Google Search पर अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाएं
Google Local Guide क्या है?
गूगल लोकल गाइड गूगल मैप्स का एक पब्लिक प्रोग्राम है। यहां आप गूगल मैप्स पर आप किसी जगह की मिसिंग इन्फॉर्मेशन को जोड़ सकते हैं। आप 1 से 5 के बीच स्टार रेटिंग दे सकते हैं, जगह से संबंधित फोटो अपलोड कर सकते हैं, और रिव्यु दे सकते हैं। और इसके बदले कुछ रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकते हैं।
लोकल गाइड प्रोग्राम का लक्ष्य है कि हम गूगल मैप्स को स्थानीय जानकारी से भर दें और लोगो को सही जानकारी दें जिससे वो आस-पास के जगहों को असानी से खोज और पहचान सकें। इस प्रोग्राम के जरिये, आप अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट, कैफे, टूरिस्ट स्पॉट और अन्य स्थानों की जानकारी शेयर कर सकते हैं, साथ ही किसी बिजनेस के नाम, पता, फोन नंबर और अन्य डिटेल्स को भी अपडेट कर सकते हैं।
गूगल लोकल गाइड में भागीदारी के माध्यम से, आप अपनी जगह ज्ञान को दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं और दुनिया को थोड़ा सा और एक्सेसिबल और मददगार बना सकते हैं।
Google Local Guide क्या करते हैं?
Google Local Guides एक ऐसा कार्यक्रम है जो लोगों को अपने स्थानीय ज्ञान और अनुभवों का उपयोग करके Google मानचित्र पर सही जानकारी जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह कार्यक्रम दुनिया भर में लाखों लोगों को नए स्थानों को खोजने और एक्सप्लोर करने में मदद करता है।
लोकल गाइड्स हर कोई बन सकता है, और इसमें कोई निश्चित योगदान के अधिकार नहीं होते। लोगों को कोई न्यूनतम या अधिकतम योगदान की आवश्यकता नहीं होती है।
जब आप किसी जगह पर जाते हैं, तो अपने अनुभवों को साझा करने के लिए कुछ मिनट लगाकर रिव्यू लिखें और फोटो जोड़ें। आप एक जगह के नाम, पता, घंटे और अन्य विवरणों पर सुझाव देकर भी जानकारी को सही बनाएं रख सकते हैं। यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी होता है, विशेष रूप से छोटे व्यवसायों के लिए।
Google Local Guide कैसे बनें ?
Google Local Guide बनना बहुत आसान है! आपको बस Google Local Guide वेबसाइट पर जाना है और जुड़ना है। यदि आपके पास पहले से ही Google खाता है, तो आप उससे लिंक कर सकते हैं, अन्यथा, बस साइन अप करें।
कोई भी Google मैप्स यूजर Google Local Guide बन सकता है। आपके पास एक स्मार्टफोन और डेटा कनेक्शन होना चाहिए और आपके फोन में Google Maps ऐप इंस्टॉल होना चाहिए। इसके बाद, आप Google Local Guide बन सकते हैं और मैप्स के लिए योगदान कर सकते हैं।
Google Local Guide बनने के लिए Google Local Guide वेबसाइट पर जाना होगा। आप गूगल लोकल गाइड में शामिल हो जाएंगे। ध्यान दें कि स्थानीय गाइड बनने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
अगर आप गूगल मैप्स अपने फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको मेन्यू में “Your Contributions” का ऑप्शन मिल जाएगा। इसे चुनने से आप अपने योगदान और प्वाइंट्स देख सकते हैं।
गूगल मैप्स पर कैसे कंट्रीब्यूट कर सकते हैं?
गूगल मैप्स पर योगदान करने के लिए, सबसे पहले आपको उस जगह के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। ताकि आपकी जानकारी लोगों के लिए मददगार हो सके। आप किसी भी पब्लिक स्थान के लिए 1 से 5 के स्टार रेटिंग दे सकते हैं, फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं, और रिव्यू लिख सकते हैं।
अगर कोई जगह गूगल मैप्स पर मिसिंग हो, तो आप उस जगह को गूगल मैप्स में जोड़ने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई रेटिंग, समीक्षा, और फोटो या वीडियो को बहुत से लोगों द्वारा देखा जाता है। इसलिए, आपकी जानकारी और सुझाव अन्य लोगों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
आपका हर रिव्यू और रेटिंग बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग कर अन्य लोग उस स्थान के बारे में जानते हैं। इसलिए, आपको ध्यान देना चाहिए कि आपका दिया हुआ रिव्यू और रेटिंग सही होना चाहिए।
गूगल मैप्स पर न्यू प्लेस डिस्कवर करें और रिव्यू लिखें।
आप अगर किसी नई जगह विजिट करते हैं तो आप वंहा का रिव्यू लिख सकते हैं। हां आप गूगल मैप्स पर किसी जगह को सर्च करके रिव्यु लिख सकते हैं। आपको गूगल मैप्स पर लॉग इन करना है और Write a Review पर क्लिक कर के रिव्यु लिखना है।
आप मैप्स के योर कंट्रीब्यूशन में रिव्यू को एडिट कर सकते हैं। आप अपने रिव्यू को शेयर कर सकते हैं। और किसी और के रिव्यूज को भी लाइक और शेयर कर सकते हैं। अगर आपको लगता है किसी ने गलत रिव्यू या फोटो अपलोड की है तो आप हमें रिपोर्ट कर सकते हैं। आप उस की रिव्यु को फ्लैग कर सकते हैं।
Google मैप्स पर फ़ोटो या वीडियो अपलोड करें
रिव्यु लिखने के बाद आप गूगल मैप्स पर तस्वीरें या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। आप बाद में डिलीट भी कर सकते हैं या आपको लगता है किसी ने गलत फोटो तो आप उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
यहाँ मैं बता दूं की आप जिस जगह का रिव्यू दे वही की फोटो अपलोड करें। गूगल इमेजेज का कभी इस्तेमाल ना करें क्योंकि गूगल लोकल गाइड कम्युनिटी के रूल्स के अनुसार ऐसा करना गलत है। इसलिये हमें अपनी ही क्लिक की हुई तस्वीरें अपलोड करें।
आप पैनोरमिक तस्वीरें (360 तस्वीरें) भी गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप से अपलोड कर सकते हैं।
प्रश्न के उत्तर दें
अगर आपके किसी जगह को विजिट करते हैं या उसका रिव्यू करते हैं। तो your contribution में (“Know this place?”) गूगल आपसे उस जगह से संबंधित कुछ प्रश्न पुछता है।जिसका का जवाब आपको हां या नहीं में देना होता है।
Missing Place को गूगल मैप्स पर जोड़ें
आप गूगल मैप्स पर Missing Place को जोड़ सकते हैं। गुम जगह को जोड़ने के लिए गूगल मैप्स को सुझाव भेज सकते हैं।जिसे सत्यापन के बाद गूगल मैप्स स्वीकृत करता है।
अगर आपका बिजनेस प्लेस पहले से ही गूगल मैप में इंडेक्स है तो आप गूगल माय बिजनेस सेउस बिजनेस प्लेस को क्लेम कर सकते हैं।
गूगल मैप्स पर ऐड प्लेस को एडिट कर सकते हैं फिर नई जानकारी की जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। जो गूगल मैप्स के रिव्यू होने के बाद पब्लिक हो जाता है।
आप अपने शहर की कोई नई सड़क या पब्लिक प्लेस जोड़ने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
Local Guide Badge और रिवॉर्ड पॉइंट्स कैसे मिलेगा ?
अगर आप गूगल मैप्स में कुछ साझा करके कंटेंट देंगे तो पॉइंट काम कर सकते हैं। जगहों को रेटिंग के साथ स्कोर करें, अपने अनुभव को reviews के साथ वर्णन करें, तस्वीरों और वीडियो को शेयर करें, सुझावों के साथ insights प्रदान करें, किसी जगह के बारे में पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दें, जगा के अपडेट के साथ जानकारी अपडेट करें, कुछ जगहों को ऐड करें जो मिसिंग हैं, या फैक्ट्स को वेरिफाई करके जानकारी को अपडेट करें।
Maps contribution | Points earned |
---|---|
Review | 10 points per review |
Review with more than 200 characters | 10 bonus points per review |
Rating | 1 point per rating |
Photo | 5 points per photo |
Photo tags | 3 points per tag |
Video | 7 points per video |
Answer | 1 point per answer |
Respond to Q&As | 3 points per response |
Edit | 5 points per edit |
Place added | 15 points per place added |
Road added | 15 points per road added |
Fact checked | 1 point per fact checked |
Eligible list published | 10 points per published list |
Description (in list) | 5 points per description added |
Local Guides levels
Reach higher levels as you earn points for your contributions.
Level | Points | Badge |
---|---|---|
Level 1 | 0 points | No badge |
Level 2 | 15 points | No badge |
Level 3 | 75 points | No badge |
Level 4 | 250 points | ![]() |
Level 5 | 500 points | ![]() |
Level 6 | 1,500 points | ![]() |
Level 7 | 5,000 points | ![]() |
Level 8 | 15,000 points | ![]() |
Level 9 | 50,000 points | ![]() |
Level 10 | 100,000 points | ![]() |
ध्यान रखने के आपके पॉइंट्स और लेवल अपडेट होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। प्वॉइंट्स एक्सपायर नहीं होते, लेकिन अगर आपका कंटेंट गूगल पॉलिसी का उलंघन करता है तो प्वॉइंट्स कम हो सकते हैं। गूगल मैप्स पर एक सक्रीय योगदान देने के लिए रहे ताकी आप नए फीचर और रिवॉर्ड्स के लिए उपलब्ध हो सके।
Google Local Guide Connect क्या है?
लोकल गाइड्स कनेक्ट एक ऑनलाइन फोरम है जहां आप दूसरे लोकल गाइड्स से मिल सकते हैं, अपने नए-नए खोज और अनुभव शेयर कर सकते हैं, गूगल मैप्स के नए अपडेट के बारे में जानकरी रख सकते हैं और बहुत कुछ। आप लोकल गाइड्स प्रोग्राम और गूगल मैप्स के फीचर्स के लिए सुधार की सलाह भी दे सकते हैं। साथ ही, कई लोकल गाइड्स फोटोग्राफी, खाना और यात्रा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कनेक्ट पर आते हैं।
Google Local Guide का मेरा अनुभव

मेरा अनुभव गूगल लोकल गाइड के साथ जुडकर बहुत अच्छा रहा है। मैं गूगल लोकल गाइड के लेवल 7 पर हूँ। मैंने अपने शहर के सड़कों, मंदिरों और स्थानीय व्यवसायों को मैप पर लिस्ट किया है। ये करके मैंने अपने शहर के बारे में और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त की है। मुझे पता है कि ये सब दूसरे के लिए भी बहुत प्रयोगी है। इसके साथ ही, मैंने अपनी फोटोग्राफी स्किल्स को भी बेहतर किया है और लोकल कुजीन और ट्रैवल के बारे में भी बहुत कुछ सीखा है। अगर आप भी लोकल गाइड बनेंगे तो आप भी अपने शहर के अलग-अलग जगहों के बारे में दूसरे को बता सकते हैं और इसके साथ-साथ नए दोस्त भी बना सकते हैं।
Nitish Verma Level 7 Local Guide मेरी प्रोफाइल चेक करें
Google Local Guide FAQ’s
क्या Google Local Guide बनना मुफ़्त है?
हां, Google लोकल गाइड बनना निःशुल्क है। आप बिना किसी शुल्क के प्लेटफॉर्म पर साइन अप कर सकते हैं और कंटेंट का योगदान कर सकते हैं।
मैं Google लोकल गाइड के रूप में inappropriate content की रिपोर्ट कैसे करूं?
आप अनुपयुक्त सामग्री को Google मानचित्र प्लेटफ़ॉर्म पर फ़्लैग करके उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं. यदि आपको और सहायता की आवश्यकता हो तो आप Google Support से भी संपर्क कर सकते हैं।
मैं एक Google लोकल गाइड के रूप में अपने contributions को कैसे सुधार सकता हूँ?
आप Google Maps Community Guidelines का पालन करके, अपनी समीक्षाओं में ईमानदार और जानकारीपूर्ण बनकर, उच्च-गुणवत्ता वाली फ़ोटो और वीडियो अपलोड करके, और संपादन करने से पहले जानकारी की पुष्टि करके अपने योगदान में सुधार कर सकते हैं।
मैं Google Local Guide के रूप में रिवार्ड्स कैसे redeem सकता हूं?
आप Google Local Guide कार्यक्रम वेबसाइट के माध्यम से पुरस्कारों को रिडीम कर सकते हैं। आप उपलब्ध पुरस्कारों के माध्यम से ब्राउज़ कर सकते हैं और अपने पॉइंट्स का उपयोग करके उन्हें रिडीम कर सकते हैं।