![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 1 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 1](https://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2017/11/Google-Maps-Business-Listing.jpg)
आज किसी भी जगह को सर्च करने के लिए हम गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। क्या आप जानते हैं Google Maps Business Listing करना। इस पोस्ट में आप जानेंगे की गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें ।
आज के समय में होटल हो या हॉस्पिटल सभी की लोकेशन देखने के लिए गूगल मैप्स का प्रयोग करते हैं। यही वो सबसे बड़ा कारण है। आज हर बिज़नेस खुद को गूगल मैप्स पर जोड़ना चाह रहा है।
तो क्या आपको नहीं लगता आपके बिज़नेस को भी गूगल मैप्स पर डालना चाहिए।
गूगल मैप्स में अपना बिज़नेस जोड़ने से पहले मैं अपने बिज़नेस से जुड़े कुछ उदाहरण आपको दिखा रहा हूँ।
मैं अपने ब्लॉग NITISHVERMA.COM पर वेबसाइट और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी कुछ सर्विसेज देता हूँ।
इसलिए बहुत समय पहले मैंने अपना बिज़नेस गूगल मैप्स पर डाला था।
जिस वजह से मैं गूगल मैप और सर्च में अपने वेबसाइट को दिखा पाता हूँ।
ये भी पढ़ें: ऐप्पल मैप्स पर अपने बिज़नेस को कैसे जोड़ें
गूगल मैप्स पर अपना बिज़नेस क्यों डालें ?
मान लीजिये आप भी मेरी तरह SEO (Search Engine Optimization) Service प्रदान करने वाले कोई फ्रीलांसर या एजेंसी हैं। आपके शहर के अंदर ऐसी कई सर्विस देने वाली एजेंसी हो सकती है।
लेकिन कोई भी लोकल कस्टमर सबसे पहले गूगल मैप्स पर ऐसी एजेंसी को ढूंढेगा। अगर आपका बिज़नेस गूगल मैप्स पर दिखता है। तो उम्मीद है वो आपसे संपर्क करें। वैसे उम्मीद पर दुनिया कायम है।
अगर आपका बिज़नेस गूगल मैप्स पर जुड़ा है तो कस्टमर वहां से आपको कॉल, मैसेज है, आपके एड्रेस को ले सकता है, वेबसाइट पर जा सकता है।
यंहा मैं अपने बिज़नेस के कुछ उदाहरण दिखा रहा हूँ।
मेरा बिज़नेस बिहार के दरभंगा शहर में है। अब अगर कोई लोकल कस्टमर मेरे बिज़नेस से रिलेटेड सर्विस सर्च करता है। तो उन्हें क्या दिखता है।
Web Designer in Darbhanga Bihar
अगर कोई कस्टमर गूगल में सर्च करता है “Web Designer in Darbhanga”. इस कीवर्ड को सर्च करते ही दरभंगा सिटी के अंदर उन्हें वेब डिज़ाइनर की लिस्ट दिखती है।
यहाँ इस कीवर्ड में मेरा नाम टॉप रिजल्ट में देख सकते हैं।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 2 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 2](https://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2017/11/Screenshot-2017-11-22-web-designer-in-darbhanga-Google-Search.png)
अब एक दूसरा उदाहरण देखते हैं। ताकि थोड़ा और इसको समझा जा सके। यहाँ मैं अब दूसरा कीवर्ड लेता हूँ।
SEO Company in Darbhanga
अगर कोई कस्टमर गूगल में सर्च करता है, “SEO Company in Darbhanga” यहाँ भी रिजल्ट में टॉप में मेरा नाम दिखेगा।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 3 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 3](http://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2017/11/Screenshot-2017-11-22-seo-company-in-darbhanga-Google-Search.png)
अब एक तीसरा कीवर्ड देखते हैं।
Social Media Marketing in Darbhanga
गूगल में Social Media Marketing in Darbhanga सर्च करें तो मेरी साइट आपको टॉप में दिखेगी।
इसके साथ गूगल मैप्स का लोकेशन भी शो हो रहा है।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 4 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 4](https://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2017/11/Screenshot-2017-11-22-social-media-marketing-in-darbhanga-Google-Search.png)
ऊपर जो सर्च रिजल्ट्स मैंने बताये हैं। वो डेस्कटॉप सर्च के आधार पर थे।
मोबाइल डिवाइस सर्च रिजल्ट अलग हो सकते हैं। इसलिए इन रिजल्ट्स को मोबाइल पर डालते हैं।
SEO Service in Darbhanga in Mobile Search
यहाँ मैंने SEO Service in Darbhanga को मोबाइल डिवाइस पर सर्च किया।
यहाँ थोड़ा अलग रिजल्ट आप देख सकते हैं। तो ये जरुरी नहीं है आप हर लोकेशन या डिवाइस से टॉप की पोजीशन पर ही होंगे।
गूगल मैप्स का सर्च रिजल्ट्स बहुत डायनामिक होता है।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 5 Google Maps Business Listing in Hindi](http://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2017/11/Screenshot-2017-11-22-Seo-service-near-darbhanga.png)
यहाँ आपको सर्च रिजल्ट और मैप के रिजल्ट दोनों जगह से फायदा होता है। उम्मीद है अब आप समझ गए होंगे।
आपके बिज़नेस को गूगल मैप्स पर क्यों डालना चाहिए।
ध्यान दें :- ऊपर दिखाए गए सभी सर्च रिजल्ट्स वर्ष 2017 के हैं। जिनमें समय के साथ बदलाव हो सकता है।
शायद आपने अब तक गूगल मैप्स पर अपने बिज़नेस को डालने का मन बना लिया होगा।
आइये अब Google Maps Business Listing की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं।
गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे डालें? [Google Maps Business Listing]
Google Maps function, जिसे पहले Google Places के रूप में जाना जाता था. अब Google My Business डैशबोर्ड का हिस्सा है।
कुछ स्थितियों में,Google “Local” search results (Maps) में आसपास के समुदायों के व्यवसायों को प्रदर्शित करता है, आपको केवल शहर में अपना व्यवसाय पंजीकृत करने की अनुमति है या जिस शहर में आपका physical address है।
Google My Business पर अपना बिज़नेस जोड़ना या क्लेम करना
यदि आप एक established business हैं, तो संभावना है कि आपका बिज़नेस Google My Business directory में पहले से मौजूद हो सकता है। आपको बस इस पर क्लेम करने की आवश्यकता है। नए बिज़नेस या नए स्थानों को संभवतः जोड़ना होगा।
- Google My Business पर जाएं।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 6 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 5](https://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2021/05/Google-My-Business-Search.png)
- सर्च बॉक्स में अपना बिज़नेस का नाम दर्ज करें।
- यदि आपका बिज़नेस पहले से गूगल में दर्ज है, तो आपको वो दिखाई देगा। अगर बिज़नेस नया है तो Add Your Business to Google पर क्लिक करें।
![[2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 7 [2022] Google Maps Business Listing | गूगल मैप पर अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें 6](https://www.nitishverma.com/wp-content/uploads/2021/05/Create-Google-My-Business-Profile.jpg)
- अब गूगल माय बिज़नेस प्रोफाइल बनाना शुरू करें। सबसे पहले बिज़नेस का नाम और बिज़नेस की केटेगरी दर्ज करें।
- अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बिज़नेस की लोकेशन, मोबाइल नंबर, वेबसाइट और एड्रेस को दर्ज करें।
याद रखें कि Google को आप बिज़नेस के बारे में जितनी अधिक सही और सटीक जानकारी देंगे।
उतना ही बेहतर होगा ताकि वो आपके बिज़नेस की लिस्टिंग को सही ढंग से वर्गीकृत और प्रदर्शित कर सके।
इसके लिए आपको गूगल लोकल पैक को समझना होगा। ताकि आप लिस्टिंग में सही जानकारी दे सकें।
ये भी पढ़ें : Google Local Pack या मैप पैक क्या है और इसे कैसे ऑप्टिमाइज़ करना है।
केटेगरी का चुनाव कैसे करे?
केटेगरी का चयन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह Google का आपके बिज़नेस को वर्गीकृत करने का तरीका है। सर्च क्वेरी में भी केटेगरी के हिसाब आपकी लिस्टिंग को प्रदर्शित करेगा।
Google के पास प्रत्येक बिज़नेस के लिए पूर्व निर्धारितकाटेगोरिस या कीवर्ड हैं। अपना कीवर्ड लिखना शुरू करें, यह देखने के लिए कि आपके बिज़नेस से क्या मैच करता है। तो सबसे अच्छा केटेगरी एक का चयन करें। आपको बाद में (5 तक) अधिक केटेगरी जोड़ने का मौका मिलेगा।
अपना बिज़नेस वेरीफाई कैसे करें
Google यह वेरीफाई करना चाहेगा कि आपका बिज़नेस सच में आपके बताये गए जगह पर है। इसके लिए आमतौर पर एक वेरिफिकेशन पिन के साथ पोस्टकार्ड भेजी जाती है। इसके लिए 1-2 सप्ताह की प्रतीक्षा करनी होती है।
कभी-कभी आपको टेक्स्ट मैसेज या ऑटोमेटेड फ़ोन कॉल द्वारा अपना पिन प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। इसे लें यह बहुत तेज़ और आसान है।
TIP: आपको आश्चर्य होगा कि कितनी बार बिज़नेस को वेरिफिकेशन प्रक्रिया से 2 या 3 बार गुजरना पड़ता है। क्योंकि पोस्टकार्ड या तो डिलीवर नहीं होता। या कई बार इसे वापस भेज दिया जाता है। इसलिए पोस्ट ऑफिस या डाक कर्मचारी से संपर्क बनाये रखें।
Google MY Business Page के फायदे
वैसे Local SEO या Google माय बिज़नेस को ऑप्टिमाइज़ करके आप अच्छी रैंक प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपका बिज़नेस गूगल मैप्स पर दिखाई देता है तो इसके फायदे आपको मिलते हैं।
- आपका बिज़नेस गूगल मैप्स पर दिखाई देता है।
- कांटेक्ट डिटेल्स को आसानी और जल्दी से सर्च किया जा सकता है।
- बिज़नेस के शुरू,बंद,और छुट्टिओं की जानकारी मिल जाती है।
- बिज़नेस के बारे में कस्टमर रिव्यु दे सकते हैं, और प्रश्न पूछ सकते हैं।
- अपने बिज़नेस का फोटो, वीडियो, इवेंट, नए प्रोडक्ट्स की जानकारी दे सकते हैं।
- कस्टमर डायरेक्ट आपसे चाट कर सकते हैं, अपॉइंटमेंट ले सकते है।
बिज़नेस वेरीफाई हो जाता है, फिर आप सभी तरह के डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। जैसे फ़ोन नंबर, बिज़नेस का नाम, समय वेबसाइट आदि।
Google Maps Business Listing Services
Google My Business Listing या Google Maps Business Listing करते समय या उससे जुड़ी जानकारी चाहिए।
तो आप मुझे कमेंट में पूछ सकते हैं। या मुझे मेल या कांटेक्ट पेज के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
गूगल माय बिज़नेस लिस्टिंग कई बार अलग कारणों से ससपेंड हो जाती हैं। इसलिए मैं सलाह दूंगा हमेशा सही जानकारी दें।
पोस्ट को शेयर कीजिये। ताकि दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके।
Hi Nitish,
How to show your business in google place. I mean when a visitor types a query like training center in Chennai. Google displays some of the centers. Can you suggest any tutorial/article for that?
Thanks and waiting for your response.
Hi, Antim I am Going to Write a post about How to index Your Business Place on Google. If You need Any help. Mail me.
Nice article nitish verma
Thanks Vijay
Achha article h padhkar mujhe apne friend ke business Jo ki Cyber cyfe ka h use online krne me help mili Shukriya for sharing
Great Post about business listing. It shows how much deep knowledge. I really enjoyed this article and also interested Thanks for sharing the information with us.
Approx 8 months
My contact number not shown in Google my business
Please help
मैने आपका आर्टिकल पढ़ा और मुझे यह काफ़ी अच्छा लगा? आपने इस ऑर्टिकल में पूरी जानकारी दी हैं, जिसे पढ़कर मैंने भीं अपनी साइट पर एक ऑर्टिकल लिखा। क्या आप मेरा आर्टिकल को देख कर बता सकते हैं, की मैने ऑर्टिकल लिखने में क्या गलतियां की हैं। आप से निवेदन हैं, कृपया मेरे मदद करे।
Visit website
Google maping listing karani hai bhai. Call me 9654448261