गूगल अलर्ट (Google Alerts) क्या है? Google Alerts कैसे बनाएं / सेट करें?
यदि आप जानना चाहते हैं कि Google पर आपके नाम, ब्रांड या बिज़नेस के बारे में क्या कहा जा रहा है, तो इसका सबसे आसान समाधान Google Alerts है। गूगल अलर्ट क्या है? यह कैसे काम करता है, और आप इसे अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं—ये सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको इस पोस्ट में मिलेंगी।
आज के डिजिटल युग में, हर सेकंड इंटरनेट पर नई जानकारी अपलोड हो रही है। इसे मैन्युअली ट्रैक करना लगभग असंभव है। यहीं पर Google Alerts आपकी मदद करता है। यह एक निःशुल्क टूल है, जो आपको उन कीवर्ड्स से संबंधित नई जानकारी ईमेल के माध्यम से भेजता है, जिनकी आप निगरानी कर रहे हैं।
चाहे आप अपने ब्रांड की ऑनलाइन प्रतिष्ठा (reputation) पर नज़र रखना चाहते हों या अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को समझना चाहते हों, Google Alerts से आप हर अपडेट को तुरंत ट्रैक कर सकते हैं।
आइए अब विस्तार से जानते हैं कि Google Alerts कैसे काम करता है और इसे अपने बिज़नेस और व्यक्तिगत उपयोग के लिए कैसे ऑप्टिमाइज़ करें।
गूगल अलर्ट क्या है? (What is Google Alerts)
Google Alerts माउंटेन व्यू की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल द्वारा विकसित एक सरल लेकिन प्रभावी वेब मॉनिटरिंग टूल है। यह आपको इंटरनेट पर उन पेजों को ट्रैक और मॉनिटर करने में मदद करता है, जिनमें आपके द्वारा दर्ज किए गए विशिष्ट कीवर्ड का उपयोग किया गया हो।
जब भी कोई व्यक्ति आपके दिए गए कीवर्ड या क्वेरी से संबंधित कंटेंट (जैसे ब्लॉग, लेख, फोरम पोस्ट आदि) ऑनलाइन प्रकाशित करता है, तो Google Alerts आपके ईमेल पते पर एक अलर्ट भेजता है।
इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप अपने पसंदीदा विषयों पर अप-टू-डेट रह सकते हैं और अपने ब्रांड, बिज़नेस या अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के उल्लेखों (mentions) को आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। यह टूल Google के नेटवर्क में ब्लॉग्स, वेबसाइट्स, न्यूज पोर्टल्स और फोरम्स जैसी जगहों से डेटा इकट्ठा करता है और आपको सूचित करता है।
गूगल अलर्ट कैसे काम करता है?
Google Alerts एक स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम है, जो आपके द्वारा सेट किए गए कीवर्ड्स को ट्रैक करता है। जब Google को कोई नया कंटेंट इंडेक्स (add) होता है, जिसमें आपका कीवर्ड शामिल होता है, तो यह आपको ईमेल के जरिए सूचित करता है।
डेटा कहां से आता है?
गूगल अलर्ट मुख्य रूप से निम्नलिखित सोर्सेस से डेटा कलेक्ट करता है:
- वेबसाइट्स
- ब्लॉग्स और न्यूज पोर्टल्स
- फोरम्स और डिस्कशन बोर्ड्स
- वीडियो कंटेंट (जैसे YouTube)
- फाइनेंस और स्टॉक न्यूज़
यह सेवा मुफ्त है और इसके उपयोग के लिए केवल एक गूगल अकाउंट की आवश्यकता होती है।
Google Alerts कैसे बनाएं / सेट करें?
गूगल अलर्ट एक बेहतरीन टूल है, जो आपको आपके चुने हुए कीवर्ड से संबंधित नई जानकारियों के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित करता है। चलिए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप गाइड कि आप इसे कैसे बना सकते हैं, कस्टमाइज़ कर सकते हैं, डिलीवरी टाइम सेट कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर इसे बंद भी कर सकते हैं।
Step 1: Google Alerts की वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले Google Alerts पर जाएं।
- अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें, ताकि अलर्ट्स को ट्रैक और प्रबंधित किया जा सके।
Step 2: कीवर्ड दर्ज करें
- जिस कीवर्ड पर आप अलर्ट पाना चाहते हैं, उसे “Create an alert about…” के फील्ड में टाइप करें।
- उदाहरण: अगर आप अपने ब्रांड “Nitish Verma” के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इस नाम पर अलर्ट सेट करें।
- या किसी टॉपिक पर चाहते तो वो कीवर्ड लिखें जैसे –Blogger
Step 3: अलर्ट को कस्टमाइज़ करें
- “Show options” पर क्लिक करके अलर्ट को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करें।
- यहां आप कई सेटिंग्स चुन सकते हैं:
How Often (कितनी बार अलर्ट पाएं)
- As-it-happens: जैसे ही नया कंटेंट इंडेक्स होगा, आपको अलर्ट मिलेगा।
- At most once a day: दिन में एक बार।
- At most once a week: हफ्ते में एक बार।
Sources (स्रोत चुनें)
- Blogs: ब्लॉग पोस्ट्स से जानकारी।
- News: समाचार लेखों से।
- Videos: यूट्यूब और अन्य वीडियो कंटेंट से।
- Discussions: फोरम और डिस्कशन प्लेटफॉर्म से।
- Books, Finance, Web: अन्य विकल्प भी चुन सकते हैं।
- Automatic: गूगल खुद उपयुक्त स्रोत चुन लेगा।
Language (भाषा चुनें)– आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं, जैसे हिंदी या अंग्रेजी।
Region (क्षेत्र चुनें)– जिस देश के कंटेंट पर नजर रखनी है, उसे चुनें।
How Many (कितने परिणाम)
- Only the best results: सबसे प्रासंगिक परिणाम भेजे जाएंगे।
- All results: सारे परिणाम भेजे जाएंगे।
Deliver to (अलर्ट कहां भेजना है)– ईमेल या RSS फीड में से चुनें, ताकि आप अपनी सुविधानुसार अलर्ट प्राप्त कर सकें।
गूगल अलर्ट का Delivery Time कैसे सेट करें?
आप अलर्ट के डिलीवरी टाइम को कस्टमाइज़ कर सकते हैं ताकि आपको अलर्ट्स अपनी सुविधा के अनुसार मिलें।
Step 1: Google Alerts पेज पर जाएं और My Alerts सेक्शन में उस अलर्ट पर जाएं जिसे आप कस्टमाइज़ करना चाहते हैं।
Step 2: “Settings Gear Icon” (सेटिंग्स का गियर आइकन) पर क्लिक करें।
Step 3: Delivery Time का विकल्प चुनें। यहां आप वह समय सेट कर सकते हैं, जब आपको रोजाना या साप्ताहिक रूप से अलर्ट प्राप्त करना हो। उदाहरण: सुबह 9 बजे या शाम 6 बजे।
Step 4: Save पर क्लिक करके अपनी सेटिंग्स सुरक्षित करें।
Google Alerts को कस्टमाइज़ कैसे करें?
आप किसी भी समय अपने अलर्ट को एडिट या कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
Step 1: Google Alerts पेज पर जाएं।
Step 2: “My Alerts” सेक्शन में जाएं, जहां आपके सभी एक्टिव अलर्ट्स दिखते हैं।
Step 3: जिस अलर्ट को आप एडिट करना चाहते हैं, उसके आगे पेंसिल आइकन (Edit) पर क्लिक करें।
Step 4: आप निम्नलिखित सेटिंग्स को एडिट कर सकते हैं:
- कीवर्ड बदलें।
- सूत्र (sources) एडिट करें।
- डिलीवरी टाइम और फ्रीक्वेंसी बदलें।
Step 5: बदलाव करने के बाद Save पर क्लिक करें।
Google Alerts को कैसे बंद करें?
अगर अब आप कोई अलर्ट नहीं चाहते हैं, तो उसे बंद करना भी आसान है।
- Google Alerts पेज पर जाएं और My Alerts सेक्शन में जाएं।
- जिस अलर्ट को हटाना है, उसके आगे बिन आइकन (Delete) पर क्लिक करें।
- गूगल आपसे कन्फर्मेशन मांगेगा। Confirm पर क्लिक करके अलर्ट को डिलीट कर दें।
सभी अलर्ट बंद करने का तरीका:
- Settings Gear Icon पर क्लिक करें।
- Digest Frequency को एडजस्ट करें या सभी अलर्ट्स को डिलीट कर दें।